आज जन्मदिन है भारत के कप्तान और विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का। आज विराट के जन्मदिन पर हम क्रिकेट से हटकर विराट के उस जिंदगी से रूबरू होंगे जिसकी पारी उन्होंने पिछले वर्ष अनुष्का के साथ शुरू की अर्थात आज हम इन दोनों के बीच के प्रेम को तस्वीरों की इस श्रृंखला के माध्यम से जानेंगे। शादी के बाद यह पहली दफा है जब विराट अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन मना रहे हैं।
1. पिछले वर्ष दिसंबर 11 को विराट-अनुष्का ने अपने प्रेम संबंध को एक नई ऊंचाई दी और शादी के बंधन में बंध गए
2. दोनों की प्रेम कहानी एक विज्ञापन शूट से शुरू हुई और आगे बढ़ती गई
View this post on InstagramCape Town is such a beautiful place and even more beautiful with my one and only! ?❤
3. दूसरे प्रेमियों की तरह इनके बीच भी मतभेद हुआ और दूरियां आईं लेकिन इनको मिलाने का काम किया बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने
View this post on InstagramHappy B’day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️
4. अन्य अभिनेत्रियों की तरह, शादी के बाद अनुष्का ने अपना काम नहीं छोड़ा लेकिन शादी के एक साल के अंदर उन्होंने तीन फिल्में साइन कीं हैं
5. कई बार देखा गया है कि मैच में जब विराट शतक लगाते हैं तो अनुष्का की ओर ईशारा करते हुए अपनी सगाई की अंगूठी को चूमते हैं
6. पिछले हफ्ते इस प्यारी जोड़ी ने अपना पहला करवाचौथ मनाया
7. करवाचौथ की तरह ही अनुष्का के साथ, विराट का पहला जन्मदिन है। आज विराट अपना 31वां जन्मदिवस मना रहे हैं