हाल ही में आईपीएल के आने वाले सीजन की नीलामी खत्म हुई है और अब आईपीएल की तर्ज पर बैडमिंटन प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण खेला जाएगा। इसमें कुल 9 टीमें शामिल हैं। इस में भारत की पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और स्पेन की कैरोलिना मारिन जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
नवभारत टाइम्स के अनुसार, इसमें 9 टीमों में 17 देश के 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आज यानी। शनिवार से शुरू होने वाले इस खेल का समापन जनवरी 13 को बैंगलौर में होगा।सेवन एसेस पुणे (7 aces pune) नई टीम है जो इस बार लीग में हिस्सा ले रही है।
इसके अलावा, दिल्ली डैशर्स, अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स, अवध वॉरियर्स, बेंगलुरु रैप्टर्स, मुंबई रॉकेट्स, हैदराबाद हंटर्स, चेन्नै स्मैशेस, नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स नामक आठ टीम खेल का हिस्सा बनेंगी। खेल की कुल इनाम राशि 6 करोड़ है। जिसमें से 3 करोड़ विजेता को, डेढ़ करोड़ उपविजेता को तथा 75-75 लाख तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को दी जाएगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स की मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स की कप्तान होंगी। वहीं पीवी सिंधु हैदराबाद हंटर्स की कमान संभालेंगी।