जून 21 को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” मनाया जा रहा है। योग इस दुनिया को भारत की ओर से दिया गया एक ऐसा उपहार है जो जीवन को एक नई दिशा प्रदान करता है। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश भर में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। योग के महत्व को बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियाँ भी बखूबी समझती हैं। तभी तो शिल्पा शेट्टी से लेकर बिपाशा बासु तक अक्सर योग करती हुई नज़र आती हैं।
इस मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि कैसे योग से ये अदाकाराएँ खुद को इतना फिट रखती हैं।
1. शिल्पा शेट्टी
फिटनेस और शिल्पा तो एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। शिल्पा के फिटनेस का राज़ योगा है। वे अक्सर योगा करते हुए अपने वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं।
2. सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन, 42 की उम्र में भी बहुत फिट दिखती हैं| सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं तभी तो अक्सर योग या जिम करते हुए नज़र आती हैं।
3. करीना कपूर
तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने अपने वज़न को घटाने के लिए योग का सहारा लिया। करीना हर दिन कम से कम 2 घंटे योग करती हैं। 37 की उम्र में भी करीना कपूर बेहद फिट दिखती हैं|

4. मलाइका अरोड़ा
अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी मलाइका योग करने के लिए समय जरूर निकाल लेती हैं। उनकी जिम जाने और योग करते हुए तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं।

5. बिपाशा बसु
बॉलीवुड में फिटनेस फ्रीक के नाम से फेमस बिपाशा बसु अकसर अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। बिपाशा ने सोलो फिटनेस डीवीडी भी लॉन्च की थी। बिपाशा ने अपने रूटीन में योग को शामिल करके खुद को फिट रखा हुआ है।
