दुनिया में ऐसी कई अजीबो-गरीब चीजें हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। अपनी अनोखी और अलग खासियत के कारण ऐसी जगहों को देखने के लिए लोग भी दूर-दूर से आते हैं। दुनिया के ऐसे ही अजूबों में से एक हैं ताइवान की सनमून लेक। आज हम आपको जिस झील के बारे में बताने जा रहे हैं वहां से धरती का शायद सबसे मनमोहक और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
तो आइए जानते हैं इस झील का रहस्मयी राज और खासियत के बारे में:
1. ताइवान की सनमून झील की खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में होते हैं और इसे देखने के लिए पर्यटक भी दूर-दूर से आते हैं। यहां की खास बात यह है कि इस झील को अगर कोई पूर्व दिशा से देखे तो यह सूरज और पश्चिम दिशा से देखने पर यह आधे चांद की तरह दिखाई देती है।

2. सनमून झील के ही नाम से जानी जाने वाली इस झील के चारों तरफ पेड़ और झाड़ लगे हुए हैं, जिसके कारण यह सूरज-चांद की तरह दिखाई देती है। इसे देखकर लगता है जैसे वास्तव में कोई अजूबा देख रहे हों। इसके आस-पास का माहौल इसे और भी खूबसूरत बनाता है।

3. वैसे तो हर मौसम में सनमून झील का नजारा अलग ही होता है लेकिन ठंड के समय इसका नजारा देखते ही बनता है। आप इस झील के किनारे बैठकर अपने साथी के साथ रूमानी पल बिता सकते हैं।

4. रात के समय तो यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है खासकर शाम के समय। आप इस झील के किनारे बने आलीशान होटलों में रूककर पूरा दिन इस झील के रंग और आकार को बदलते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

5. दुनियाभर से नए शादीशुदा जोड़े इस झील पर अपनी नई ज़िंदगी की खूबसूरत शुरुआत करने आते हैं, जिसके कारण यह “हनीमून लेक” और “लवर्स लेक” के नाम से भी जानी जाती है। अगर आप भी ताइवान घूमने की योजना बना रहे हैं तो सनमून झील को देखना ना भूलें।
