आपने दुनिया की बहुत-सी खूबसूरती और प्राचीन जगहों के बारे में सुना होग जो कि धरती के नीचे बनी हुई हैं लेकिन आज हम आपको धरती के नीचे स्थित कुछ खुफिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन खूबसूरत जगहों को देखने के बाद आप खुद मान लेंगे कि यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
तो चलिए जानते है स्वर्ग की तरह खूबसूरत धरती के नीचे स्थित इन जगहों के बारे में:
1. हैंग सोन डूंग गुफा, वियतनाम (Hang Son Doong, Vietnam)!

धरती के नीचे स्थित इस गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। 20-25 साल पुरानी इस गुफा में आप प्रकृति के अजूबे देख सकते हैं। 5 किलोमीटर लंबी, 200 मीटर ऊंची और 150 मीटर चौड़ी इस गुफा को देखने के बाद आपका मन भी खुश हो जाएगा।
2. प्यूर्टो प्रिंसेसा नदी, फिलीपींस (Puerto Princesa River, Phillipines)!

यूं तो फिलीपींस में घूमने के लिए बहुत-सी खूबसूरत जगहें हैं लेकिन धरती के नीचे बहने वाली इस नदी को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 2012 में दुनिया के सात नए अजूबों में शामिल की गई इस नदी की सैर आप नाव में बैठकर कर सकते हैं।
3. ओज़ार्क कवर्न्स गुफा, अमेरिका (Ozark Caverns Cave, America)!

इस गुफा को 1880 के दशक में खोजा गया था और यह गुफा “एंजेल शॉवर्स” (Angel Showers) के नाम से मशहूर फुहारों के लिए प्रसिद्ध है। आप इस गुफा की छत से पानी की कई धाराएं केल्साइट के बने बाथटब जैसी आकृति में गिरते हुए देख सकते हैं।
4. सलीना तुरडा, रोमानिया (Salina Turda, Romania)!

इस प्राचीन जगह को पर्यटकों के लिए 1992 में खोला गया था। इस खदान को देखने के लिए हर साल करीब 20 लाख पर्यटक आते हैं। इसकी खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
5. रीड फ्लूट गुफा, चीन (Reed Flute Cave,China)!

180 लाख साल पुरानी इस गुफा में आप अलग-अलग रंगो की रोशनी से सजे लाइमस्टोन पत्थरों को देख सकते हैं।
6. स्प्रिंग्ब्रुक पार्क नेचुरल ब्रिज, ऑस्ट्रेलिया (Springbrook Park Natural Bridge, Australia)!

वैसे तो आपने बहुत से ब्रिज देखे होंगे लेकिन धरती के नीचे स्थित इस ब्रिज को देखकर आपके मुंह से भी वाह निकल जाएगा। यह खूबसूरत ब्रिज झरने की धार गुफा की ऊपरी सतह को काटते हुए अपना रास्ता बनाता है। गुफा की छत किसी पुल के आकार में ढलने की वजह से काफी खूबसूरत नजर आती है।
7. वाइटोमो ग्लो वार्म गुफा, न्यूजीलैंड (Waitomo Glowworm Cave, New Zealand)!

न्यूजीलैंड की इस गुफा की खासियत है इसमें हमेशा एक चमक-सी रहती है। गुफा में जुगनुओं की मौजूदगी के चलते एक खूबसूरत चमक फैली रहती है जिसे देखकर पर्यटक हैरान हो जाते हैं। इस गुफा के अंदर मौजूद प्राकृतिक रोशनी तारों की तरह लगती है।