घूमने-फिरने के अलावा दुनिया के बहुत से द्वीप अपनी अलग अलग खासियत के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत के अंडमान और निकोबार आइलैंड पर मौजूद दो द्वीप कभी एक दुसरे से जुड़े होते हैं और कभी अलग हो जाते हैं। खूबसूरती के साथ-साथ अपनी इसी खासियत के लिए यह द्वीप दुनियाभर में मशहूर हैं।

चांदनी रात में एक-दूसरे से मिलकर सुबह अलग हो जाने वाले इन द्वीपों का नाम है रॉस (Ross) और स्मिथ (Smith)। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुके इस द्वीप की सैर करने के लिए हर साल कई पर्यटक आते हैं। इन दोनों द्वीपों को एक छोटी-सी पगडंडी अलग करती है। रात के समय तो आप पैदल चलकर रॉस से स्मिथ द्वीप तक जा सकते हैं, लेकिन सुबह के बाद आपको आर-पार जाने के लिए नाव का सहारा लेना होगा।


इन दोनों द्वीपों के बीच एक छोटी-सी रेत की पगडंडी बनी है। जब ज्वार भाटा आती है तो ऊंची-ऊंची पानी की लहरों से इस पगडंडी पर इतना पानी जमा हो जाता है कि वह पानी में डूब जाती है और यह दोनों द्वीप एक दूसरे से अलग हो जाते हैं, और फिर पूर्ण भाटा के समय ये फिर से जुड़ जाते हैं।



सुबह के समय यहां अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों का डेरा लग जाता है, जिसके कारण यह जगह स्वर्ग से कम नहीं लगती है। पक्षी प्रेमियों के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए यह द्वीप बहुत ही बढ़िया जगह है।

राॅस और स्मिथ द्वीप दो जुड़वा द्वीप हैं। इन दोनों द्वीपों के ये नाम दो अंग्रेज अधिकरियों के नाम पर रखे गए हैं।