दुनियाभर में ऐसी कई गुफाएं है जो कि अपने अदभुत रहस्य और अनोखी खासियत के लिए मशहूर हैं। रोमांच के शौकीन लोगों को भी अलग-अलग गुफाएं देखना बहुत अच्छा लगता है। आज हम आपको भारत की कुछ रहस्यमयी और रोमांचक गुफाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी प्राकृतिक खूबसूरती और अद्भुत रहस्यों को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
तो चलिए जानते हैं भारत की रोमांचक गुफाओं और उनमें छिपे हुए कुछ दिलचस्प रहस्यों के बारे में:
1. उदयगिरी की गुफाएं!

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पास मौजूद उदयगिरी की गुफाएं प्राचीन समय से बनी हुई हैं। 33 पहाड़ियों को काटकर बनाई गई इन गुफाओं को देख कर लगता है कि इन्हें किसी धार्मिक कारणों से बनाया गया है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि वनवास के समय पांडवों ने यहीं पर समय बिताया था।
2. महाबलिपुरम की वराह गुफाएं!

महाबलिपुरम की वराह गुफाएं प्राचीन होने के साथ-साथ रोमांचक और खूबसूरत भी हैं। इन गुफाओं को देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। चट्टानें काटकर बनाई गई इन गुफाओं की नक्काशी इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाती है।
3. भीमबेटका गुफाएं!

भीमबेटका गुफाएं मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रतापानी वन्य जीव अभ्यारण्य के अंदर बनी हुई हैं। गुफा की दीवारों पर उकेरी गई मनुष्य और जानवरों की नक्काशी पुरानी सभ्यता की निशानियों का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि ये गुफाएं 30 हजार साल पुरानी हैं।
4. बाराबर गुफाएं!
_1508927511t.jpg)
ऐसा कहा जाता है कि बिहार की ये गुफाएं बेहद प्राचीन हैं और इन्हें मौर्यकाल में बनाया गया था। ग्रेनाइट चट्टानों को काटकर बनी इस गुफा के अंदर बोलने से आवाज गूंजती है। बरसात या सर्दियों में इन गुफाओं में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।
5. बादामी गुफा!

कर्नाटक में स्थित बादामी गुफा और इस गुफा में मौजूद बादामी मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। इन गुफाओं को भी पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है। यहाँ की प्राचीन गाथाएं बेहद रोमांचक हैं इसलिए आप यहाँ आकर उन गाथाओं के बारे में जान सकते हैं।
6. एलीफेंटा की गुफाएं!

महाराष्ट्र में मौजूद इन एलीफेंटा गुफाओं को पहाड़ काटकर बनाया गया है। यहां लगभग 7 गुफाएं हैं जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण है महेश मूर्ति गुफा। एलीफेंटा को घारापुरी के नाम से भी जाना जाता है। इस गुफा को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत का दर्जा भी दिया गया है।
7. अजंता-एलोरा की गुफाएं!

यह स्थान महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसमें अजंता में 29 बौद्ध गुफाएं और कई हिंदू मंदिर मौजूद हैं। ये गुफाएं अपनी चित्रकारी और अदभुत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं।