गर्मी के बाद जब मौसम में बदलाव आए और घूमने का मन हो तो हिल स्टेशन की बजाए किसी और जगह पर घूमने का मन करता है। अगर आप भी छुट्टियों के बाद टूरिस्ट डेस्टिनेशन की योजना बना रहे हैं तो दमन दीव सबसे बढ़िया विकल्प है। इसकी खूबसूरती पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। दमन और दीव पर बहुत साल पहले पुर्तगालियों का शासन था। जब इसे आजाद करवाया गया तो इसे गोआ में मिला दिया गया।
साल 1987 में इसे एक अलग केन्द्र शासित प्रदेश होने का दर्जा दिया गया जो मुंबई से लगभग 193 कि.मी की दूरी पर बसा है। यह भारत का ऐसा द्वीप है जो दो पुलों द्वारा जुड़ा है। आइए जानें घूमने के लिए दमन और दीव की कुछ खास जगहों के बारे में:
1. फोर्ट जीरोम (Fort Jerome)!

यह किला पुर्तगाली दौर की वास्तुकला को आज भी दर्शाता है। इसकी खास बात यह है कि पुर्तगाली युद्ध के दौरान बना कब्रिस्तान आज भी यहाँ मौजूद है। लोग इस किले की खूबसूरती देखने के लिए यहां आते हैं।
2. मीरासोल लेक गार्डन (Mirasol Lake Garden)!

इसे काडिया लेक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर आप बगीचों की ख़ूबसूरती और बोटिंग आदि का मजा ले सकते हैं।
3. जंपोर बीच (Jampore Beach)!

बीच का मजा लेना चाहते हैं तो जंपोर बीच दमन की खूबसूरत जगहों में से एक है। दमन के दक्षिणी छोर पर स्थित यह जगह तैराकी के शौकीनों के लिए बहुत अच्छी है।
4. देवका बीच (Devka Beach)!

अगर बीच की मस्ती और तैराकी से आप ऊब जाएं या थका हुआ महसूस करें तो यहां से थोड़ी ही दूर पर एक एम्यूजमेंट पार्क है। नारियल-पुर्णिमा के अवसर पर पार्क को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाता है। इस दौरान यहां लोक नृत्य और स्थानीय कार्निवल का आयोजन किया जाता है, जिससे आसपास और दूर दराज से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
5. नागोआ बीच (Nagoa Beach)!

इस बीच का पानी नीला और एकदम साफ है। कम भीड़ में बीच का मजा लेना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन है।