देश के विभिन्न राज्यों में बारिश अब भी मुसीबत बनकर बरस रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले बाढ़ की चपेट में हैं, तो कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित गोण्डा ज़िले का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए मुख्यमंत्री ने पीड़ितों में राहत सामग्री भी बांटी।
UP CM Yogi Adityanath met people affected due to flood in Gonda district, earlier today. Relief material was distributed among the flood affected people. pic.twitter.com/rl6VojzfMe
— ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2018
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश की कई नदियां उफान के साथ बह रही हैं, बात यदि पूर्वांचल की करें तो वहां भी राप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इसके अलावा अन्य ज़िलों में नदियां उफान पर बह रही हैं।