प्राचीन दिनों से ही ओडिशा उन लोगो का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है जिन्हें आध्यात्मिकता, धर्म, संस्कृति, कला और प्राकृतिक सुंदरता में रूचि हैं। यहाँ हमें प्राचीन और मध्यकालीन वास्तुकला, प्राचीन समुद्री तट, ओडिसी एक शास्त्रीय नृत्यकला और दूसरे नृत्य प्रकार जैसे छऊ, घूमरा और संबलपुरी और साथ ही ओडिशा के बहुत से उत्सव भी देखने को मिलते हैं।
ओडिशा में और भी बहुत से पर्यटन स्थल हैं जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। तो आइए आपको इन्हीं ख़ूबसूरत स्थलों की तस्वीरें दिखाते हैं:
1. कोणार्क का सूर्य मंदिर!

कोणार्क का राजसी और अदभुत सूर्य मंदिर दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करने के लिए अपनी भव्य क्षमता के साथ एक प्रतापी और बेजोड़ स्थापत्य कला का मालिक है।
2. पुरी!

बंगाल की खाड़ी के पूर्वी तट पर बसे इस शहर के हिस्से में दुनिया के कुछ सबसे सुंदर समुद्रतट हैं। लाखों लोग हर साल यहां समुद्रतट का आनंद लेने ही आते हैं। जगन्नाथ मंदिर के अलावा यहां आकर्षण का बड़ा कारण समुद्रतट भी हैं। समुद्री रेत की कला में रुचि रखने वालों की भारी भीड़ यहां प्राय: देखी जाती है।
3. नंदन कानन!

लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला यह प्राणि उद्यान वन्य पशुओं और पक्षियों के लिए उपयुक्त अभयारण्य के रूप में बनाया गया है। यहां एक वानस्पतिक उद्यान और झील भी है। यहाँ दुर्लभ सफेद बाघ भी देखे जा सकते हैं।
4. धौली!

भुवनेश्वर से पुरी के मार्ग पर मात्र दस किलोमीटर दूर, धौली भारतीय इतिहास की धारा को ही बदल देने वाले कलिंग युद्ध का साक्षी रहा है। इस पहाड़ी पर जापान के सहयोग से एक शांति स्तूप भी बनाया गया है।
5. खंडगिरी व उदयगिरी!

खंडगिरी व उदयगिरी के जुड़वां पहाड़ों को काटकर बनाई गई गुफाएं ही यहां का आकर्षण हैं। इनमें दुमंजिली रानी गुफा खास तौर से दर्शनीय है। इसमें बहुत सुंदर आकृतियां उकेरी गई हैं। हाथीगुफा में मौजूद शिलालेख चेदि शासक खारावेला के शासनकाल पर प्रकाश डालती है।