आज जन्मदिन है भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिनको सत्ता में आये करीब 5 वर्ष होने को है। वर्ष 2014 में बहुमत से चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर अपने हाथों में ली और देश को प्रगति के रास्ते की ओर ले जाने का वादा किया था। कई ऐसे मुल्क जिनसे भारत के संबंध अच्छे नहीं थे, उन्होंने उन देशों का दौरा कर उनसे संबंध सुधारे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को नई पहचान दिलायी।
तो आइए, आज देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य:
1. कहते हैं कि देश सेवा तो कहीं भी और कभी भी की जा सकती है। मोदी ने कुछ ऐसा ही वर्ष 1965 में किया था, जब भारतीय सैनिक पाक युद्ध के दौरान स्टेशन से गुजरे तो नरेंद्र मोदी ने उन्हें चाय पिलाई थी। सैनिकों के लिए उनके मन में श्रद्धा की भावना तब से ही देखने को मिलती है।
2. एक समय था जब प्रधानमंत्री संन्यास लेने की सोच रहे थे लेकिन कालचक्र को कुछ और ही मंजूर था। हिमालय से जब वे दो वर्षों के बाद 1970 में लौटे तो उन्होंने संन्यासी बनने का इरादा त्याग दिया।

3. 13 वर्षों तक उन्होंने गुजरात के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वर्ष 2001 से 2014 तक वे इस पद पर कार्यरत रहे।

4. उरी हमले के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्पेशल फोर्स ने हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर उन सभी आतंकियो का सफाया किया।

5. यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि इन्होंने देश से बाहर कई अन्य देशों में भारतीय संस्कृति के परचम बुलंद किए।
6. वर्षों से भारत-इजराईल के ठंडे पड़े रिश्ते में प्रधानमंत्री मोदी ने जान फूंकी।

7. हजारों साल पुरानी भारतीय योग परंपरा से इन्होंने विश्व को अवगत कराया। इनके कार्यकाल में योग को एक नई पहचान प्राप्त हुई।
View this post on Instagram
8. देश की जनता से सीधे जुड़े रहने के लिए इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर “मन की बात” नामक कार्यक्रम की शुरूआत की ताकि लोग अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकें।

9. इन्हें बच्चों से बेहद लगाव है। स्वतंत्रता दिवस पर और अन्य कई कार्यक्रम पर इन्हें बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया है। यहाँ तक कि अपने विदेशी दौरे पर भी वे वहाँ के बच्चों से मुलाकात करते हैं।
Credit: Fb
10. समय-समय पर प्रधानमंत्री देश के जवानों से मुलाकात करते रहते हैं और उनकी हौसलाअफज़ाई करते हैं।

वीडियो
Ad will display in 09 seconds