गर्मियों के दिनों में हीट स्ट्रोक, डी-हाइड्रेशन, फूड पोईज़निंग, निष्क्रिय लिवर और पेट फूलने की समस्याएं आम देखने को मिलती हैं। यहीं नहीं, बिना काम किए भी लोग थका-थका महसूस करते हैं। इस मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए सबसे जरूरी है अपने खानपान का ध्यान रखना।
शरीर को हाइड्रेटिड रखने के लिए ढेर सारा पानी पीने के अलावा आज हम आपको कुछ खाद्य पर्दाथों के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मी में होने वाली प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
1. तरबूज!
इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है और कैलोरीज भी कम होती हैं। इसलिए गर्मियों में तरबूज का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज या इसके जूस का सेवन गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ कई बीमारियों से बचाता है।
2. छल्ली (भुट्टा)!
बिना मक्खन या नमक के छल्ली यानी भुट्टा फाइबर से भरपूर कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ है। यह पाचन क्रिया को ठीक रखने के साथ पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
3. खीरा!
इसमें 95 प्रतिशत पानी मौजूद होता है और यह आपको हाइड्रेटिड रखता है। इसमें कौलोरीज, फैट्स, विटामिन्स, फोलेट और पोटाशियम कम मात्रा में होते हैं, जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह चायपचप प्रणाली और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
4. पुदीना!
इसे दही में मिलाकर रायता या इसकी चटनी बनाई जा सकती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे अलावा यह पेट को अंदर से ठंडक देकर पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
5. नारियल पानी!
यह प्यास बुझाने का शुद्ध प्रकृतिक तरीका है लेकिन यह गर्मियों में होनी वाली हीट स्ट्रोक, डी-हाइड्रेशन, फूड पोईज़निंग, निष्क्रिय लिवर और पेट की समस्याों को दूर रखने में भी मददगार होता है। इसके अलावा नारियल पानी का सेवन त्वचा में चमक को भी बनाए रखता है। इसमें कैंसर विरोधी और एंटी एजिंग गुण भी होते हैं।
6. हरी सब्जियां!
इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर्स से भरपूर यह पाचन क्रिया में सहायक होती हैं। यह पेट फूलने और निष्क्रिय लिवर जैसी समस्याएं नहीं होने देती।
नोट:
इस वेबसाइट की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और चिकित्सा सलाह नहीं है।