शरीर में शुगर का स्तर बढ़ना या कम होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शुगर का स्तर अनियंत्रित होने पर शरीर के कई अंगों को नुक्सान भी हो सकता है। इसलिए शरीर में शुगर के स्तर का सही होना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से शुगर के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए:
1. अलसी के बीज!

अलसी के बीजों में भारी मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर की शुगर और वसा को सोखने में मदद करते हैं। रोज सुबह 1 चम्मच अलसी के बीज चबाएं और फिर 1 गिलास पानी पीएं।
2. नीम की पत्तियां!

नीम की पत्तियां शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाकर शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। सुबह एक गिलास पानी में 8 नीम की पत्तियां उबालकर छान लें। इस पानी का सेवन शुगर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।
3. आंवला!

विटामिन-सी के गुणों से भरपूर आंवला का सेवन पाचक-ग्रंथि के कार्य को बेहतर बनाता है जिससे शुगर नियंत्रण में रहता है। आप रोज सुबह 1 कप पानी में 2 चम्मच आंवले का रस डालकर पिएँ।
4. मेथी के दाने!

मेथी में हायपोग्लायसेमिक गुण होता है जो शरीर में ग्लूकोस की मात्रा को नियंत्रित करके ब्लड शुगर का स्तर घटाने में मदद करता है। रातभर 1 चम्मच मेथी के दानों को भिगोकर सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करें।
5. कड़ी पत्ते!

कड़ी पत्ते में एंटी-डायबेटिक गुण होते हैं जिनसे शुगर नियंत्रण में रहती हैं। शुगर को नियंत्रित करने के लिए हर रोज 8-9 कड़ी पत्ते चबाएं। डायबिटीज के साथ-साथ यह वजन घटाने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।
6. अमरूद!

अमरूद में विटामिन-सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए रोजाना 1 अमरूद का सेवन शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।
7. जामुन!

जामुन बॉडी स्टार्च को शुगर में परिवर्तित होने से रोक कर शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है। इसलिए रोजाना खाली पेट 5-6 जामुन का सेवन जरूर करें।
8. भिंडी!

भिंडी में पाए जाने वाले फाइटोस्टेरोल्स तत्व भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करके डायबिटाज रोगियों को राहत देते हैं। भिंडी को काटकर रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसके पानी को छानकर पीने से आपका शुगर नियंत्रण में रहेगा।