भारत विभिन्नताओं का देश है जहाँ संस्कृति से लेकर खाने तक में विभिन्नता पाई जाती है। भारत में जितने भी राज्य हैं उनकी संस्कृति और भोजन में उतनी ही भिन्नता है। ऐसे ही दक्षिण भारत में खाने की एक चीज है जिसे डोसा कहते हैं। यह न सिर्फ पूरे भारत बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी की इसको बनाने में भी एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है।
आप दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट में जब भी गए होंगे वहां आपको डोसा देखने को मिला ही होगा। और उनके आकार के कारण संभव है कि यह आपको याद हो। लेकिन जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं वो एक ऐसा डोसा है जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा और न ही इसके बारे में कभी सोचा होगा, इस डोसे को “क्विक गन मुरुगुन” कहते हैं।

मसाला डोसा और राव डोसा के विपरीत पेपर डोसा आपके प्लेट के आकार से बड़ा होता है। यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को बहुत पसंद आता है। क्या आपको विश्वास होगा कि अगर मैं कहूँ की अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट में 32.5ft का डोसा बनाया गया? हाँ, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2009 में रेस्टोरेंट संकल्प ने यह अविश्वसनीय विशाल डोसा सिर्फ 5 मिनट और 30 सेकंड में बनाया।
भारत के रसोइयों ने अगस्त 19, 2009 को अहमदाबाद के संकल्प रेस्टोरेंट में 32.5ft लम्बा डोसा बनाया। सन 2006 में बनाया गया एक डोसा जिसको 16 रसोइयों ने मिलकर बनाया था और जिसकी लम्बाई 30ft थी, वो उस वक़्त तक गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज था।DNA India [1] के एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विशाल डोसे को बनाने में 25 किलो आटा, 45 किलो घी और 16 रसोइयों की कड़ी मेहनत लगी जिसके बाद जाकर यह गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में जगह बना पाया।

इस विशाल डोसे का नाम फिल्म ‘क्विक गन मुरुगुन’ के नाम पर रखा गया जिस फिल्म में शाकाहारी होने के फायदे बताये गए हैं। जो लोग संकल्प रेस्टोरेंट के नाम से अनजान हैं उनको बता दें कि यह रेस्टोरेंट दुनिया भर में अपने दक्षिण भारतीय खाने के लिए प्रसिद्ध है और यह दुनिया के कई जगहों जैसे भारत, अमेरिका, यूके, यूएई और ऑस्ट्रेलिया में स्थापित है।