दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर सीजन 2019 (Lotus Makeup India Fashion Week Spring Summer 2019) का आयोजन किया गया। यह फैशन वीक चार दिन (अक्टूबर 10 से अक्टूबर 13 तक) चला जिसमें कई प्रसिद्ध डिजाइनरों ने अपना संग्रह पेश किया।
View this post on Instagram
शो के पहले दिन कई डिजाइनर्स ने अपना संग्रह पेश किया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा डिजाइनर जोड़ी रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए रैंप पर उतरीं।
View this post on Instagram
काले रंग की शिमरी पोशाक में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस के साथ उन्होंने स्मोकी आईमेकअप किया था। फुटवियर की बात करें तो सोनाक्षी ने मेल खाती काले रंग की हील्स पहनी थी।
View this post on Instagram
डिजाइनर जोड़ी भूमिका और ज्योति की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने रैंप वॉक किया। सुष्मिता ने ऑफ-शोल्डर न्यॉन पैरट रंग का फ्लेयर्ड गाउन पहना था जिसमें वे बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही थीं। गाउन के साथ उन्होंने लॉन्ग फ्लेडर्य जैकेट पहना था।
View this post on Instagram
हेयरस्टाइल की बात करें तो सुष्मिता ने मेल खाती पैरट रंग की पगड़ी पहनी थी। इसी के साथ उन्होंने सिल्वर हील्स पहनी हुई थी।
View this post on Instagram
देखिये सुष्मिता का वीडियो
View this post on Instagram