आज तक आपने सिर्फ मॉडल्स को रैंप पर वॉक कर कपड़े व अन्य चीजों की प्रदर्शनी करते देखा होगा लेकिन सऊदी अरब (Saudi Arabia) में एक फैशन शो के दौरान मॉडलिंग का अलग नजारा ही देखने को मिला। सऊदी के शहर जेद्दाह में एक फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें मॉडल्स ने रैंपवॉक नहीं किया बल्कि ड्रोन के जरिए डिजाइनर कपड़ों व अन्य एक्सेसरीज की प्रदर्शनी की गई।
बीबीसी अरबी को दिए इंटरव्यू में फैशन शो के एक ऑर्गनाइजर अली नबील अकबर ने कहा कि खाड़ी देश में इस तरह का शो पहला है। इसकी तैयारी में करने में दो हफ्ते का समय लगा। ड्रोन की मदद से कपड़े दिखाने का फैसला काफी अच्छा था क्योंकि रमजान के महीने में यह सबसे बेहतर था।
शो का वीडियो हाल ही में ट्विटर पर अपलोड की गया है, जिसमें कपड़े टांगे ड्रोन्स को सैकड़ों लोगों के बीच हॉल में उड़ते दिखाया गया। वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों ने इस पर कई कमेंट्स किए हैं।
بعد انتشار خبر ظهور الاشباع في المملكة السعودية تبين انه عرض ازياء 😂🤪🤦🏻♂️ pic.twitter.com/i6BVoUf9Eq
— مواطن_طفران🚶🏻♂️ (@MowatinTafran) June 7, 2018
सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार इसी साल फैशन शो का आयोजन किया गया हालांकि इसमें भी कई विवाद हुए। मॉडल्स को सिर्फ महिला दर्शकों के सामने ही केटवॉक करने की इजाजत दी गई।

सऊदी अरब में महिलाओं के कपड़े पहनने को लेकर कई तरह के नियम हैं। सार्वजनिक जगहों पर उन्हें खुद को अबाया और बुर्के से ढक कर रखना पड़ता है। हालांकि, देश की फैशन सिटी होने की वजह से जेद्दाह (Jeddah) में इन नियमों की छूट है।