मुंबई में आयोजित “बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2018” (Bombay times fashion week 2018) के ग्रैंड फिनाले में फेमस डिजाइनर्स ने अपनी कलैक्शन पेश की जिन्हें देखकर हर कोई मत्रमुग्ध हो गया। फैशन वीक के तीसरे दिन बॉलीवुड की कई खूबसूरत अदाकाराओं ने रैंप वॉक किया।
1. अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाउस ऑफ नीता लूला के लिए रैंप वाक किया। वे वेस्टर्न लुक में नजर आईं। उन्होंने क्रीम कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गाउन के साथ उन्होंने सिल्वर ईयररिग्स पहने और हाई हेयरबन बनाया।
View this post on Instagram
2. लेबल कल्कि फैशन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने रैंप वॉक किया। दिशा ने लाल रंग का लहंगा पहना। आउटफिट के साथ उन्होंने सिंपल हेयरस्टाइल और हैवी ईयररिंग्स पहनीं।
View this post on Instagram
3. अभिनेत्री सोहा अली खान डिजाइनर पल्लवी गोयल के लिए रैंप पर उतरीं। उन्होंने पेस्टल रंग का ब्राइडल लहंगा पहना था।
4. कल्की कोचीन ने डिजाइनर डेल्ना पुनावाल्ला के लिए रैंप वाक किया। उन्होंने पेस्टल रंग की रफ्पल ड्रेस पहनीं।
View this post on Instagram
5. अभिनेत्री राधिका मदन ने लेबल क्राफ्टविला के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्होंने लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था जिसके साथ हैवी एयररिग्स पहने।
View this post on Instagram
6. अभिनेत्री यामी गौतम ने लाल रंग की खूबसूरत रफ्फल साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया।
View this post on Instagram