बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्देशक बोनी कपूर की बेटियाँ जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश बहनों की जोड़ी में से एक हैं। जाह्नवी फिल्म “धड़क” से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।
View this post on Instagram
हाल ही में ये कपूर बहनें दिल्ली के एक इवेंट में साथ पहुंचीं, जहां दोनों का आकर्षक वेस्टर्न लुक दिखने को मिला। जाह्नवी ने काले रंग की पैंट्स के साथ पीले रंग का पूरी बाजू वाला रफ्फल टॉप पहना था, जिसमें वे काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। हेयरस्टाइल में उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई थी। उनका बढ़िया मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था।
View this post on Instagram
जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने डेनिम स्कर्ट के साथ सफ़ेद रंग का टॉप पहना था। अपने आउटफिट के साथ खुशी ने काले रंग के जूते पहने थे। सफ़ेद रंग का हैडबैंग उनके लुक को पूरा कर रहा था।
View this post on Instagram
दोनों बहनों की साथ में एक प्यारी तस्वीर
View this post on Instagram