बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ वेस्टर्न के साथ-साथ पारंपरिक परिधानों में भी बेहद आकर्षक लगती हैं। साड़ी, सूट और लहंगे जो भारतीय सभ्यता के प्रतीक हैं, नारी के सौंदर्य में चार-चांद लगा देते हैं। नारी का सौंदर्य जितना आकर्षक, सौम्य और शालीन इन परिधानों में लगता है, उतना किसी और में नहीं लगता।

यहाँ आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बतायेंगे जिन्होंने अपने पारंपरिक अवतार से हर किसी को प्रेरित किया। फिर चाहें वे ऐश्वर्या राय बच्चन हो या फिर कंगना रनौत।
1. ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की प्यारी बहु ऐश्वर्या अक्सर किसी न किसी समारोह में पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी या सूट-सलवार में नज़र आ जाती हैं। उनपर पारंपरिक लुक काफी अच्छा लगता है।
2. सोनम कपूर
सोनम कपूर भी कई मौकों और जगहों में अपने अनोखे अंदाज़ में ही नज़र आती हैं। वे समारोह या जश्न पर किसी न किसी तरीके के नए प्रयोगों के साथ साड़ी या कुर्ती पहने हुए नजर आ ही जाती हैं।
3. विद्या बालन

विद्या बालन उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हमेशा कॉटन, कांजीवरम, सिल्क साड़ियों व कुर्ती में ही नजर आती हैं। यही वजह है कि उनका स्टाइल बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रैस से काफी जुदा है।
4. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक, दीपिका भी कई समारोहों में भारतीय पारंपरिक परिधानों की शोभा बढ़ाते हुए नज़र आ चुकी हैं।
5. करीना कपूर

अगर बात करें पारंपरिक लुक की तो करीना कपूर की खूबसूरती इस लुक में और भी निखर जाती है। कई त्योहारों या समारोहों पर करीना पारंपरिक लुक में नज़र आ चुकी हैं।
6. माधुरी दीक्षित

माधुरी की मनमोहक मुस्कान के दीवाने उनके पारंपरिक लुक की तारीफ़ किये बिना भी नहीं रह सकते। माधुरी को पारंपरिक परिधान ख़ास पसंद हैं और वे अक्सर साड़ी या सूट पहने हुए नज़र आती हैं।
7. रेखा

रेखा हमेशा अपनी कांजीवरम साड़ियों, पारंपरिक आभूषणों, गाढ़े लिप शेड्स और जूड़ों के भिन्न स्टाइल्स के लिए सदा फैशन की दुनिया में छाई रहती हैं। कोई समारोह हो या पार्टी, रेखा को हमेशा अलग-अलग डिजाइन्स की कांजीवरम साड़ियों में देखा जाता है।