साड़ी भारत का पारंपरिक परिधान है और इसका ट्रैंड हर सीजन में बना रहता है। वैसे तो बनारसी, कांजीवरम, सिल्क आदि साड़ियों की काफी वैरायटी हैं जिन्हें लड़कियां अपनी पसंद के हिसाब से पहनती हैं। परन्तु फ्लोरल यानी फूलों की प्रिंट वाली साड़ियों में अपना अलग ही अंदाज देखने को मिलता है।
एयरपोर्ट हो या कोई समारोह, बॉलीवुड दीवाज़ भी फ्लोरल साड़ी में अपने देसी अंदाज में नजर आ ही जाती हैं। यहाँ आज हम आपको फ्लोरल साड़ियों की खूबियों के बारे में बताएंगे।
1. प्लेन ब्लाउज के साथ खूबसूरत लुक

फ्लोरल साड़ी के साथ प्लेन या सिंपल ब्लाउज भी काफी खूबसूरत लगते हैं। इतना ही नहीं, प्लेन ब्लाउज के साथ फ्लोरल साड़ी काफी ट्रैंडी लुक देती हैं।
2. हर समारोह में निभाए आपका साथ

काम-काजी महिला हो या गृहणी, फ्लोरल साड़ी सभी लड़कियों के लिए अच्छा विकल्प है। इतना ही नहीं, इसे रोज़ाना या पार्टी में भी पहना जा सकता हैं। इम्ब्रॉयडरी बॉर्डर के साथ या थोड़ी-सी कढ़ाई वाली फ्लोरल साड़ी सभी अवसरों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
3. आकर्षक और आरामदायक
जहां फ्लोरल साड़ी आपको ट्रैंडी लुक देती है, वहीं इसे पहनकर आप अपने को हल्का महसूस करेंगी। यही वजह है कि अधिकतर कामकाजी महिलाएँ फ्लोरल साड़ी की मांग करती हैं। कमाल की बात है कि फ्लोरल साड़ियाँ हमेशा फैशन में रहती हैं।
4. अलग-अलग प्रकार के कपड़ों व डिज़ाइन में उपलब्ध

बाज़ार में आपको हर प्रकार के कपड़े में फ्लोरल साड़ी मिल जाएगी। ये साड़ियाँ आपकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा देती हैं।
5. बिना गहनों के भी आकर्षक लुक

फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियों के साथ आपको गहने पहनने की आवश्यकता भी नहीं है। बिना गहनों के भी ये साड़ियाँ आपको आकर्षक लुक देंगी।