आंखों की खूबसूरती पलकों से जानी जाती है। अगर पलकें छोटी हों तो खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है। कुछ लड़कियों की पलकें प्राकृतिक रूप से घनी और लंबी होती हैं जो उनकी खूबसूरती को दर्शाती हैं लेकिन जिन लड़कियों की पलके लंबी नही होती हैं वे बाज़ार की बनी नकली पलकों को सहारा लेती हैं जिसे हर रोज़ लगाने उतारने का झंझट होता है।
अगर आप भी रोज-रोज नकली पलकों को लगाने और उतारने के झंझट से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर पलकों को नैचुरल तरीके से बढ़ा सकती हैं और आंखों को प्राकृतिक खूबसूरती दे सकती हैं:
1. जैतून का तेल!
जैतून के तेल में विटामिन ई और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ई पलकों को जरूरी पोषण देता है और इनके बढ़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड पलकों को जड़ से मजबूत बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए हर रात सोने से पहले जैतून के तेल को रुई से ध्यान से लगाएं। फिर सुबह उठकर ठंडे पानी से इसे धो लें।

2. ग्रीन टी!
ग्रीन टी केवल सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा और पलकों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने के लिए पहले बिना चीनी वाली टी बना लें और फिर टी बैग को ठंडा करें। अब रुई के साथ टी बैग को दबाएं, जिससे टी बैग के पोषक तत्व और तरल पदार्थ रुई में आ जाएं। फिर इस रुई को पलकों पर 15-20 मिनट तक रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धोएं।

3. एलोवेरा!
एलोवेरा को आप केवल त्वचा की चमक बढाने के लिए ही नहीं बल्कि पलकों को लंबा बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा से जेल निकाल कर रुई के साथ पलकों पर लगाएँ। इसके अलावा आप इसमें जोजोबा ऑयल या फिर विटामिन ई युक्त कोई तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसे 15 मिनट लगा रहने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें।
