चेहरे को खूबसूरत बनाने में हमारे बालों का अहम रोल होता है। गर्मियों में महिलाओं के बाल उन्हें कई तरह से परेशान भी कर सकते हैं। यदि बाल सही और सलीके से न संवारे गए हों तो यह गर्मी को बढ़ाने का भी कारण बन सकते हैं। कई महिलाएं गर्मी से बचने के लिए भी अपने बालों को बांधकर रखना पसंद करती हैं। बालों को बांधने के कारण महिलाएं बालों के नए स्टाइल भी नहीं कर पाती हैं। गर्मियों में खूब सारी नए-नए स्टाइल की ड्रेस को आप पहनती हैं। इन ड्रेसस के साथ आप अपने बालों के भी नए स्टाइल बना सकती हैं। ये नए स्टाइल आपके लुक को बेहतर बना सकते हैं तो जानिए कि कौन से हेयर स्टाइल आपको इस गर्मी में ट्राई करने चाहिए।
हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे हेयरस्टाइल जो गर्मी में आपके व्यक्तित्व को आकर्षक लुक देते हैं:
1. हाई पोनी टेल!
लंबे बालों वाली लड़कियों को इस गर्मी में हाई पोनीटेल को जरूर ट्राई करना चाहिए। इस स्टाइल में सामने की ओर से बालों के फ्रिंज निकालें। इस स्टाइल में आप रंग बिरंगे हेयर बैंड, रबर क्लिप और कलरफुल क्लिप का भी प्रयोग कर सकती हैं। यह आपके बालों को नया और ट्रेंडी लुक देंगे।

2. फिशटेल ब्रेड!
बालों को खुला छोड़ने के अलावा भी कई हेयरस्टाइल हैं।बालों को पहले बांध लें फिर उसकी फिशटेल ब्रेड बनाएं। इससे बाल समेट जाएंगे और गर्मी भी नहीं लगेगी।

3. टॉप नॉट!
फॉर्मल लुक के लिए यह हेयर स्टाइल बेहतरीन है। इसके लिए सबसे पहले बालों को ऊपर बांध लें, एकदम टॉप पर औऱ फिर इसका जूड़ा बनाकर पिन लगाएं। यह आपको बेहद आकर्षक और शालीन लुक देगा।
4.साइड ब्रेड!
यदि आपको बालों को ऊपर बांधना अच्छा नहीं लगता तो आप लो हेयरस्टाइल भी कर सकती हैं।गर्मी के मौसम में ब्रेड यानी बालों की चोटी बनाना बेहतर होता है। इसमें कम समय और लागत लगती है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हीरोइनों पर यह हेयर स्टाइल बहुत अच्छा लगता है तो फिर आप इससे क्यों बच रही हैं।बस बालों में कंघी करके एक तरफ लें और फिर चोटी बनाना शुरू करें। आप चाहें, तो ढीली, कसकर या चाहे जैसा आप चाहें वैसी चोटी बनाएं।

5. क्लिप हेयरस्टाइल!
कई लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें बाल भी न बांधने पड़ें और गर्मी भी न लगे तो इस हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इससे बाल भी खुले रहते हैं और स्टाइलिश लुक भी आता है।
