प्रदूषण और व्यस्त जीवन-शैली के कारण हर समय तरो-ताज़ा रहना और दमकते चेहरे के साथ दिखना आसान काम नहीं होता है। कुछ लड़कियां तो दिनभर ताज़ा दिखने के लिए मेकअप करती हैं लेकिन इससे भी शाम तक उनका चेहरा मुरझा जाता है। दिनभर तरो-ताज़ा दिखने के लिए मेकअप के साथ ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को सही समय पर लगाना बहुत ज़रूरी है।

आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जो दिनभर आपको ताजातरीन रखने में मदद करेंगे। यदि आप भी दिनभर ताज़गी से भरपूर दिखना चाहती हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएँ:
1. डियोड्रेंट लगाना!
अक्सर लड़कियां डियोड्रेंट तब लगाती हैं जब उन्हें जरूरत होती है लेकिन इससे उसकी खुशबू ज्यादा देर तक नहीं टिकती। इसलिए नहाने के तुरंत बाद ही डियोड्रेंट लगाएं। इससे आप ज्यादा ताज़गी महसूस करेंगी और उसकी खुशबू भी पूरा दिन टिकी रहेगी।

2. बेबी प्रॉडक्टस का इस्तेमाल!
पसीना साफ करने के लिए रूमाल की बजाए बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नहाने के बाद अंडरआर्म्स में बेबी पाउडर लगाएं। इससे आप लंबे समय तक फ्रैश रहेंगी।

3. सही परफ्यूम का इस्तेमाल!
तीखी खुशबू वाला परफ्यूम न चुनें क्योंकि इसकी खुशबू ज्यादा समय तक नहीं टिकती। इसके अलावा परफ्यूम हमेशा कलाई, कानों के पीछे, गर्दन और कॉलर को मोड़कर उस पर लगाएं। इससे खूशबू ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।

4. त्वचा को मॉइस्चराइज रखना!
दिनभर फ्रैश और दमकती त्वचा पाने के लिए त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बहुत जरूरी है। इससे आप सनबर्न, टैनिंग और मुंहासों जैसी समस्याओं से भी बची रहती हैं।

5. छोटे पैक रखें साथ!
डियोड्रेंट और परफ्यूम के छोटे पैक्स अपने साथ जरूर रखें। आप चाहें तो अपने साथ पॉकिट परफ्यूम भी रख सकती हैं। दिनभर में जब भी आपको इसकी जरूरत लगे तो इसे हल्का-सा स्प्रे कर लें।

6. शॉवर जैल का इस्तेमाल!
सुबह नहाते समय शॉवर जैल का इस्तेमाल जरूर करें। एक अच्छा और खूशबूदार शॉवर जैल न सिर्फ आपको दिनभर ताज़ा रखेगा बल्कि इससे आपका मूड भी अच्छा बना रहेगा।

7. खूब पानी पीना!
दिनभर में खूब पानी पीने से न सिर्फ आपका चेहरा तरो-ताजा नजर आता है बल्कि इससे आप फ्रैश भी महसूस करती हैं। इसके अलावा इससे आपको सिरदर्द जैसी समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

नोट:
इस वेबसाइट की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और चिकित्सा सलाह नहीं है।यह सामग्री पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के लिए एक विकल्प नहीं है। इस सामगी के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के साथ हमेशा चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य प्रदाता की सलाह अवश्य लें। इस वेबसाइट पर जो कुछ आपने पढ़ा है उसके लिए पेशेवर चिकित्सा सलाह लेने में देरी न करें।