आँखों के नीचे काले घेरों की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। पर्याप्त नींद न लेना, रातभर कंप्यूटर पर बैठे रहना, तनाव लेना व अन्य कई कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे नज़र आने लगते हैं जिससे खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है। ऐसे में लड़कियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इनसे बचने के लिए क्रीम्स व अन्य कई चीजों का इस्तेमाल तो किया जाता है, लेकिन अक्सर हाथ केवल निराशा ही लगती है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं जिनका लगातार इस्तेमाल करने से काले घेरे हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे:
1. बादाम तेल!

रात को सोने से पहले काले घेरों के आस-पास बादाम के तेल से मालिश करें। सुबह को पानी से आंखों को धो लें। ऐसा लगातार करें।
2. खीरा!

खीरा आसानी से काले घेरों को हल्का करता है। इसके अलावा इससे आंखें ताज़ा और झुर्रियों रहित बनी रहती है। रात को सोने से पहले 30 मिनट तक खीरे के टुकड़े लेकर उन्हें आंखों पर रखें।
3. कच्चा आलू!

कच्चे आलू में ब्लीच वाले गुण होते हैं। कच्चे आलू के टुकड़े लेकर उन्हें आंखों पर 10-15 मिनट रखें और बाद में पानी से चेहरा धो लें। इससे न केवल काले घेरे बल्कि आंखों की सूजन भी दूर होगी।
4. गुलाबजल!

रुई में कुछ बूंदे गुलाबजल की लें और उसे आँखों के आस-पास काले घेरों पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद आंखों को धो लें।
5. नींबू रस!

रूई की मदद से नींबू के रस को काले घेरों पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे साफ कर लें। इससे भी काफी फायदा मिलेगा।
6. पुदीना!

पिसा हुआ पुदीना लेकर काले घेरों पर लगाएँ। इससे आंखों के नीचे की त्वचा नर्म व साफ होगी।
नोट:
इस वेबसाइट की सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और चिकित्सा सलाह नहीं है।