इस बार मुंबई से जाने से पूर्व प्रियंका चोपड़ा यहां कुछ खास पल व्यतीत कर गई हैं। बात चाहें भाई के जन्मदिन पार्टी की हो या फिर मुंबई की बारिश की, प्रियंका अपने साथ यादों का पिटारा लेकर गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इस यादों के पिटारे को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। तो चलिए अभिनेत्री के इंस्टाग्राम के माध्यम से हम भी उनकी खुशियों में शरीक होते हैं…
1. अपने भाई के साथ प्रियंका चोपड़ा!
अपने भाई के साथ की इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने एक भावुक मैसेज भी लिखा है। जो भाई-बहन के स्नेह को दर्शाता है। अभिनेत्री ने लिखा है, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं छोटे भाई। आप बड़े हो गए हैं और आपको देखकर पिता की याद आती है। मुझे आप पर गर्व है, आई लव यू!!!