ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल 12 दिसंबर को मुकेश अम्बानी के मुंबई स्थित एंटीलिया भवन में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में शामिल होने के लिए भारत की हर बड़ी शख्सियत पहुंची। इस शादी में ईशा अंबानी ने अबू जानी-संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। लेकिन उनकी शादी का जोड़ा एक अलग मायने में खास रहा।
दरअसल, ईशा ने अपनी शादी में मां नीता अंबानी की शादी की साड़ी पहनी थी जो तकरीबन 35 साल पुरानी है। ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी को सम्मान देने के लिए उनकी शादी का जोड़ा पहनने का फैसला किया था। ईशा अपनी मां की शादी की साड़ी में काफी खूबसूरत भी लग रही थीं।
मां नीता अंबानी की इस साड़ी को ईशा ने अपने लहंगे के साथ दुपट्टे की स्टाइल में टीपअप किया. ये उनके ब्राइडल लुक को आकर्षक बना रहा था। साथ ही ईशा ने अपनी शादी में ऑफ वाइट लहंगा पहना हुआ था। ईशा ने गले में कीमती हीरे का भारी चोकर पहना था जो शाही लुक को और सटीक बना रहा था।
साथ ही शादी में ईशा ने 16 कली का लहंगा पहना था। लहंगे की हर कली पर जरदोजी और मुकेश वर्क किया गया. पूरे लंहगे पर हाथ की कारीगरी की अनूठी शैली दिखी। लहंगे की हर एक फ्लावर जाली को क्रिस्टल और सीक्वेंस से हाईलाइट किया गया। इस शादी को भव्य बनाने के लिए मुकेश अम्बानी ने तक़रीबन 700 करोड़ खर्च किये ।