ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टार मॉम-स्टार किड की जोड़ियों में से एक हैं। यह बात किसी से भी छिपी नहीं है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक रहती हैं। वे हमेशा ही आराध्या को अपने करीब रखना पसंद करती हैं। कई इवेंट्स में भी आराध्या को उनके साथ देखा गया है।

ऐश्वर्या को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। अपने अकाउंट पर भी वे आराध्या के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इस बेहद प्यारी जोड़ी को देखकर फैन्स का दिल खुश हो जाता है। अब ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ एक और प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वे आराध्या को अपनी गोद में लिए हैं और आराध्या अपनी माँ को किस कर रही हैं।
इन दिनों ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ पेरिस में हैं। वहां से उन्होंने अपनी नन्ही परी की एक और तस्वीर पोस्ट की थी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी ऐश्वर्या ने आराध्या की एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों एक दूसरे को किस कर रही थीं। उस तस्वीर में भी माँ-बेटी के बीच प्यार का बंधन साफ़ दिखाई दे रहा था।