बॉलीवुड विश्व की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण इंडस्ट्री में से एक है जो अपने 100 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रही है। इन 100 वर्षो में बॉलीवुड ने बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए जिनमें से कुछ तो सबकी नज़र में आए लेकिन कुछ पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत द्वारा भी कुछ रिकार्ड्स को अपने नाम किया गया है।
इन रिकॉडर्स को पाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी जी-तोड़ मेहनत की है। तो चलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है:
1. अमिताभ बच्चन!
बॉलीवुड के “शहंशाह” अमिताभ बच्चन ने 19 अन्य लोकप्रिय गायकों के साथ “श्री हनुमान चालीसा” गाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
2. कैटरीना कैफ!
किंग खान की तरह कैटरीना कैफ ने भी ₹63.75 करोड़ की कमाई के साथ, 2013 की सबसे अधिक कमाई वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रवेश किया।
3. सोनाक्षी सिन्हा!
बॉलीवुड दीवा सोनाक्षी सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए फिंगरनेल पेंटिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया था जिसके लिए उन्हें गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे शामिल किया गया।
4. शाहरूख खान!
बॉलीवुड किंग शाहरूख खान ने साल 2013 मे बॉलीवुड अभिनेताओं में सबसे ज्यादा कमाई करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
5. कुमार शानू!
1993 में बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार शानू ने एक दिन में सबसे ज्यादा गाने (28) रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।
6. कपूर परिवार!
कपूर परिवार बॉलीवुड का वो पहला परिवार है जो 1929 से आज तक बड़े पर्दे पर देखा जा रहा है।”कपूर खानदान” की पांचवीं पीढ़ी, पृथ्वीराज कपूर के पिता बाशेश्वरनाथ कपूर से अरमान जैन तक सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दे रही है।इस परिवार ने बॉलीवुड में अपने इसी लम्बे अंतराल के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।
