बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियाँ आईं और गयीं । बढ़ती उम्र के साथ बुढ़ापा चेहरे पर दिखने ही लगता है। चेहरे पर उम्र की छाप दिखनी शुरू हो जाती ही है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियाँ ऐसी हैं, जिनपर उम्र का कोई असर नहीं हो रहा है। उनकी उम्र बढ़ती जा रही है फिर भी दिखने में वे आज भी हसीन और खूबसूरत हैं।
यहाँ आज हम बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बतायेंगे, जिनपर उम्र का कोई असर नहीं हो रहा है।
1. मलाइका अरोरा

मलाइका 44 साल की हो गयी हैं, लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती पर कोई दाग नहीं आया है। मलाइका की कद-काठी इस उम्र में भी बिल्कुल परफेक्ट है इसलिए कई लड़कियाँ उनकी तरह दिखना चाहती हैं।
2. काजोल

इनकी उम्र 43 साल है, लेकिन काजोल की फिल्में आज भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हैं। इतना ही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ-साथ काजोल के रूप में और अधिक निखार आ रहा है।
3. माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को देखकर यकीनन आप भी हैरानी में पड़ जायेंगे क्योंकि वे 51 साल की हो चुकी हैं। इस उम्र में भी माधुरी न सिर्फ खूबसूरत, बल्कि पूरी तरह से फिट हैं।
4. ऐश्वर्या राय

खूबसूरती का ज़िक्र हो और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या का नाम न आए ऐसा भला हो सकता है ! 44 साल की ऐश्वर्या वैसे तो पहले से ही बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन बढ़ती उम्र में भी उनकी खूबसूरती कम होने के बजाय और निखरती जा रही है।
5. सुष्मिता सेन

सुष्मिता आजकल बॉलीवुड की फिल्मों में भले ही कम नज़र आ रहीं हों लेकिन हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। 42 साल की सुष्मिता सेन पर भी उम्र का कोई असर नहीं हो रहा है। उन्हें देखकर तो यही लगता है कि उनकी उम्र मानो थम-सी गई हो।
6. करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की लाडली बिटिया करिश्मा कपूर पर भी उम्र का उल्टा असर दिखता है यानी वे बढ़ती उम्र के साथ और सुंदर दिखने लगी हैं। 44 साल की करिश्मा दो बच्चों की मां हैं परन्तु उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।