बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी, तब वे बहुत मशहूर हुईं, उनकी खूब चर्चाएँ हुई, और तब ऐसा लगता था कि वे बॉलीवुड में लम्बे अंतराल तक रहेंगी, लेकिन कुछ समय बाद वे कहीं खो गईं।वे बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गईं और उन्होंने अपना घर बसा लिया, तो कुछ अन्य काम करके अच्छी-खासी कमाई करने लगीं।
आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मों के बाद खाली नहीं बैठीं और आज वे लाखों की कमाई कर लेती हैं:
1. एली अवराम!

एली ने अपना पहला विज्ञापन “एवरेडी बटेरीज़” के लिए अक्षय कुमार के साथ किया था। ऐली को बॉलीवुड में पहला ब्रेक सौरभ वर्मा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मिकी वायरस से मिला। इस फिल्म में उनके साथ टीवी होस्ट मनीष पॉल नजर आये थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रभाव नहीं बना सकी। दो फिल्में करने के बावजूद भी एली का करियर वहां तक नहीं पहुंच पाया जहां तक पहुँचने की उन्हें उम्मीद थी। अब एली इवेंट करके ₹3 से 5 लाख कमा लेती हैं और एक परफॉर्मेंस के वे ₹6 से 7 लाख चार्ज करती हैं।
2. गौहर खान!

बिग बॉस जीत चुकीं और पंजाबी फिल्मों में नज़र आ चुकीं गौहर खान भी एक ज़माने में बहुत मशहूर थीं। अब ना तो गौहर के पास कोई फिल्म है और ना ही कोई रियालिटी शो। इवेंट में परफॉर्म करके गौहर ₹6 लाख से 12 लाख तो कमा ही लेती हैं।
3. नेहा धूपिया!

बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली ये अभिनेत्री, नेहा धूपिया आज सबसे ज्यादा पैसा कमा रही हैं। वे एक साथ कई रियेलिटी शोज़ को जज और होस्ट कर रही हैं। एक इवेंट में जाने के लिए नेहा ₹6 से 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं और परफॉर्म करने पर उन्हें ₹12 से 15 लाख मिलते हैं।
4. चित्रांगदा सिंह!

चित्रांगदा सिंह ने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई ब्रांड्स का विज्ञापन किया। दर्शकों और निर्देशकों का पहली बार उनपर ध्यान गुलजार के वीडियो सॉंग “सनसेट” से गया। अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में नज़र आईं चित्रांगदा भी अपने फिल्मी करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन वो भी इवेंट वगैरह करके पैसा कमा ही लेती हैं। चित्रांगदा एक इवेंट के ₹15 से 18 लाख लेती हैं।
5. श्रिया सरन!

2003 में श्रिया सरन ने फिल्म तुझे मेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और जिनेलिया डिसूजा नज़र आये थे। हाल ही में श्रिया ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। साउथ इंडस्ट्री की ये खूबसूरत अभिनेत्री बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं, पर दक्षिण में वे बहुत मशहूर हैं। जब श्रिया के पास फिल्में नहीं होती हैं तो वे इवेंट करके ₹7 से 10 लाख कमा ही लेती हैं।