बॉलीवुड और टेलीविज़न के सितारें परदे पर भाई-बहन के किरदार को बड़े ही शिद्दत से निभाते हैं। इस रिश्ते के अटूट प्यार को वे केवल परदे पर ही नहीं दर्शाते हैं, असल जिंदगी में भी इसे बरक़रार रखते हैं। परदे पर उनका प्यार ,माता-पिता का ध्यान आकर्षित करना, संपत्ति के लिए लड़ना, उनके तर्क और विचार उनके सम्बन्धों को और मजबूत बनाता है।
कुछ ऐसे ही सितारों से आज हम आपकी मुलाकात कराते हैं जिन्होंने वास्तविक जीवन में इस प्यारे बंधन को मजबूती से बनाये रखा है और अपने इस रिश्ते को अलग ही स्तर पर ले गए हैं।
1. प्रज्ञा और बुलबुल : कुमकुम भाग्य!

मृणाल ठाकुर जो प्रज्ञा की भूमिका निभा रही हैं और श्रीती झा जो कि बुलबुल के किरदार में हैं, वे न केवल कुमकुम भाग्य के सेट पर बहनों के प्यार-भरे रिश्ते को निभा रहीं हैं बल्कि हकीकत में भी इस रिश्ते को बरक़रार रखती हैं।
2. साहिल और रोशेष : साराभाई वर्सेस साराभाई!

परदे पर इन भाइयों का रिश्ता कुछ ऐसा है जो हम जैसे आम लोगो से सबंधित हो सकता है। इस धारवाहिक का पहला सत्र बहुत पहले ही समाप्त हो चुका है। लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को आज भी बनाये रखा है।
3. स्वरा और रागिनी : स्वरागिनी!

इस धारावाहिक में इन्होंने ऐसी बहनों का किरदार निभाया है जो अपने अलग हुए माता-पिता को साथ में लाने का प्रयास करती हैं। यह धारावाहिक अभी समाप्त हो चूका है लेकिन फिर भी ये दोनों असल जिंदगी में अपने इस अद्भुत रिश्ते को निभा रही हैं।
4. जीविका और मानवी : एक हजारों में मेरी बहना है!

इस शो में क्रिस्टल डेसूजा और निया शर्मा अपने बहनों के रिश्ते को एक अलग ही स्तर पर ले गईं जिस वजह से यह शो काफी प्रसिद्द हुआ। और अपने बहनों के इस रिश्ते का प्यार वे आज भी एकदूसरे से बाँटती हैं।
5. गोपी और राशी : साथ निभाना साथिया!

इस धारावाहिक में इन दोनों ने सगी बहनों का किरदार तो नहीं निभाया। लेकिन चचेरी बहनें जिन्होंने एक ही परिवार में शादी की उसकी भूमिका निभाई। हालाँकि 2017 में यह शो समाप्त हो चूका है लेकिन फिर भी इन दोनों का मिलना-जुलना ख़त्म नहीं हुआ है और आज भी वे अच्छी सहेलियां हैं।
6. आयेशा और कबीर : दिल धड़कने दो

इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की भाई-बहन की जोड़ी बहुत ही शानदार थी। पूरी फिल्म में यह जोड़ी हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े दिखी। हाल ही में प्रियंका-निक की सगाई में रणवीर उन लोगो में मौजूद थे जिन्हें ख़ास भाई के रिश्ते वाला निमंत्रण दिया गया था।